फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य बने सुरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। सुरेंद सिंह को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय सदस्य व दक्षिण पश्चिम बंगाल प्रभारी बनाए जाने पर पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। गुरुवार की शाम नगर के सत्यानगंज में स्थित पूर्व पालिकाध्यक्ष चंद्रशेखर वैध के प्रतिष्ठान पर बैठक कर कार्यकर्ताओं व उपस्थित लोगों ने बधाई दिया। बैठक में चंद्रशेखर वैध ने कहा कि सुरेंद्र सिंह पूर्व में भी संगठन का कार्य बखूबी से निभा चुके है। इस नई जिम्मेदारी का भी वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करेंगे, जिससे संगठन को बल मिलेगा। लोकसभा के चुनाव में भी वह अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे। उनको बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पालिका के सभासद कुमार आनंद, गोपाल दास गुप्ता, विवेक वैध, विकास चंद, रोशन लाल, हिमांशु, विपिन केसरी, विनोद केसरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें