फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रासंफार्मर नही बदलने जाने से ग्रामीण नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। बाजार स्थित थाना मोड़ के सामने जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने थाना मोड़ के सामने पहुंच कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बाजार के लोगों ने आरोप लगाया कि करीब दस दिनों से जला ट्रांसफार्मर जला है जिसे नहीं बदलने से बाजारवासी परेशान हैं। बाजार के साथ ही साथ पिछले कई दिनों से ब्लाक एवं थाना परिसर अंधेरे में है। बाजारवासियों के साथ ही साथ थाना एवं ब्लाक का काम बिजली नहीं आने सरकारी काम रुका हुआ है। बाजारवासियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाने से लोग गर्मी से बेहाल हैं। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। बाजार वासियों ने टांर्सफार्मर तत्काल न लगवाये जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान दिनेश यादव, रामबली, मल्लू तिवारी, अवधेश जायसवाल, अन्नू श्रीवास्तव, बृजेश शर्मा, चिरंजीव सिंह, राजेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें