फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में शिशु की मौत, चिकित्सक हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। राजगढ़ चौकी क्षेत्र के नदिहार स्थिति सब्जी मंडी के सामने मिर्जापुर-सोनभद्र हाईवे पर संचालित प्रकाश क्लिनिक में सोमवार को तड़के इलाज के दौरान 21 दिन के बालक की प्राइवेट चिकित्सक की घोर लापरवाही से मौत हो गई। 21 दिनों के अबोध शिशु के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी झोलाछाप डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नदिहार सब्जी मंडी के सामने प्राइवेट चिकित्सक से इलाज के दौरान 21 दिन के बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने काफी हंगामा मचाया। परिजनों के अनुसार रविवार की रात्रि में करीब साढ़े 11 बजे बच्चे की मां और पिता दोनों ही इलाज कराने आए थे। बच्चे को एक हफ्ते से बुखार था। चिकित्सक ने रात में ही बच्चे को दवा दे दिया, लेकिन बच्चा ठीक नहीं हुआ। सोमवार की सुबह परिजन पुन: बच्चे की बिगड़ते हालात को देख इलाज के लिए डाक्टर के पास ले आए, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। प्रतिभा (25) पत्नी वीरेंद्र जायसवाल निवासी ढोल मूर्तियां थाना मड़िहान, मिर्जापुर की है। बच्चे की मां का मायका करमा बाजार में है। जहां रहकर महिला बच्चे का इलाज करा रही थी ।परिजनों ने इसकी सूचना सौ नंबर और राजगढ़ चौकी प्रभारी अखिलेश पांडेय को दी। पुलिस आरोपी चिकित्सक को पकड़कर अपने साथ करमा थाने ले गई, जहां परिजन भी मौके पहुंच गए थे। चिकित्सक के खिलाफ थाने में सूचना दर्ज कराई और राजगढ़ चौकी प्रभारी अखिलेश पांडेय ने चिकित्सक की दूकान को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें