फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए शिक्षकों का साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में तैनाती के लिए शुक्रवार को बरियाघाट स्थित बीएसए कार्यालय में बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी की मौजूदगी में शिक्षकों का साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार के लिए 52 में से 34 अभ्यर्थी पहुंचे थे। इस दौरान बीएसए कार्यालय पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से गरीब बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की कवायद की जा रही है। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक में सात अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। जनपद में अंग्रेजी माध्यम के संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों के चयन के लिए शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बरियाघाट में साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जनपद में 78 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में तैनाती के लिए 52 आवेदकों में से 34 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, जीआईसी प्राचार्य महेंद्र सोनकर, विषय विशेषज्ञ राम बाबू सविता ने लिया। साक्षात्कार के लिए महिला और बीटेक योग्यताधारी शिक्षक भी शामिल हुए। बीएसए ने बताया कि साक्षात्कार के दौरान महिला शिक्षकों का प्रदर्शन बेहतर रहा। साक्षात्कार के दौरान डीसी रमेश राय, चंद्र शेखर, अजय श्रीवास्तव, रवींद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें