मिर्जापुर। नई पहल शिक्षा परियोजना की जिज्ञासा मिश्रा ने विकास खंड सीखड़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवैया में भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों के बालमंच के साथ ड्राप आउट बच्चों को पुन: नामांकित करने के लिए किए जा रहे कार्यों और अपने अनुभवों को साझा किया।
जिज्ञासा मिश्रा ने विद्यालय से ड्राप आउट हो चुके बच्चों के साथ बातचीत की। साथ ही इस दौरान बच्चों विद्यालय छोड़ने के कारणों के बारे में जाना और बच्चों को पढ़ाई का महत्व बताया। मीना मंच के बच्चों ने उन्हें ड्राप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाध्यापक निराशा सिंह ने बताया कि स्कूल खुलने के पूर्व घर घर जाकर अभिभावकों को समझाया जाता है, जिससे वह नियमित अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजें। साथ ही ड्राप आउट बच्चों का चिह्नांकन किया जाता है, जिससे अनके अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जा सके।