मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद मीरजापुर के तत्वाधान में पाँच दिवसीय शिविर आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट में चल रहा है। तीसरे दिन प्रशिक्षक अंकित कुमार सिंह द्वारा स्काउट और गाइड के बच्चों को जीवन में आने वाले कुछ कठिनायो को स्काउट विधि से बचने की महत्वपूर्ण विधियों को बताया। कार्यक्रम के संयोजक अरुण कुमार सिंह सहायक कमिश्नर स्काउट ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जमालपुर और अहरौरा क्षेत्र के आदर्श इंटर कालेज अदलहाट, नवज्योति इंटर कालेज गरौंडी, देवकली इंटर कालेज जमालपुर, नगरपालिका इंटर कालेज अहरौरा के स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक लालबहादुर गुप्ता, अंकित कुमार सिंह, संगीता विश्वकर्मा के द्वारा स्काउट और गाइड के बच्चों को कई विषयों की जानकारी दिया गया। इस मौके पर जयप्रकाश पांडेय, राहुल सिंह, अश्वनी पाण्डेय, श्यामनरायन, राजकुमार इत्यादि लोग उपस्थधित रहे। शिविर में बच्चों को गाँठ -फाँस, बंधन, बीपी सिक्स, ध्वज शिष्टाचार, टोली विधि, सैल्यूट आदि दिया गया।