फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम करेंगे 108 जन औषधि केंद्रों का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को जिले की जनता को करोड़ों की सौगात देंगे। वे 10129 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 250 करोड़ की योजना का शिलान्यास करेंगे। साथ ही मंडलीय अस्पताल समेत प्रदेश में खुलने वाले कुल 108 जन औषधि केंद्रों का एक साथ लोकार्पण करेंगे। जिला प्रशासन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाण सागर परियोजना के तहत लगभग 3200 करोड़ की लागत से अदवा नदी पर बन रहे अदवा बैराज, चुनार स्थित बालू घाट मेड़िया घाट पर 6029 करोड़ की लागत से निर्मित पुल और मंडलीय अस्पताल समेत पूरे प्रदेश में खुलने वाले 108 जन औषधि केंद्र का लोकार्पण करेंगे। वहीं विकास खंड सिटी के पिपराडाड़ में 250 करोड़ की लागत से प्रस्तावित मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री लगभग 600 करोड़ की लागत से इंडियन आयल टर्मिनल और 229 करोड़ की लागत से मिर्जापुर नटवां तिराहा से इलाहाबाद सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत कार्य का शिलान्यास कर सकते हैं। उबड़ खाबड़ सड़कों से त्रस्त जनता के लिए यह बड़ी सौगात होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें