फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को हुनरमंद बनाने को जल्द खुलेगा मॉडल करियर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। युवा बेरोजगारों को एक ही स्थान पर काउंसलिंग, करियर गाइडेंस, प्रशिक्षण और करियर संबंधी ऑनलाइन सुविधा देने के लिए जल्द ही जिले में मॉडल करियर सेंटर (एमसीसी) स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार से मुलाकात कर इस संबंध में बातचीत की। श्रम मंत्री उन्हें एमसीसी खोलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार से बातचीत के दौरान अनुप्रिया पटेल ने उन्हें जिले के बारे में बताया और श्रमिकों के कल्याणकारी कार्य करने का आग्रह किया। अनुप्रिया पटेल ने बताया कि मॉडल करियर सेंटर विशेष स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। युवाओं को शिक्षा के साथ ही उन्हें मॉडर्न बनाया जाएगा। इस सेंटर में युवाओं को करियर के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसकी एक खासियत यह भी होगी कि यदि अगर कोई सेंटर नहीं आ सकता है तो उसे ऑनलाइन काउंसिलिंग में शामिल किया जाएगा। एमसीसी में देशभर के मानिंद काउंसलर के विचार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को जिले में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए श्रम रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा श्रमिकों को उनके अधिकार के बारे में बताने और कुशल कारीगर बनाने के लिए जागरूकता कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जिले के श्रमिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए जल्द ही ईएसआई डिस्पेंसरी शुरू की जाएगी। अनुप्रिया पटेल ने इसका उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय श्रम व रोजगार राज्य मंत्री को आमंत्रित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें