मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एक से 15 जून तक जिले भर में गांवों में रात में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि चौपाल में संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे जो समस्याओं का मौके पर निस्तारण करेंगे।
भाजपा पदाधिकारी जिले भर में अभियान चलाकर 218 गांवों में रात्रि चौपाल लगाएंगे। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी कतरन सिटी ब्लॉक, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा बुंदेेलखंडी, चुनार विधायक अनुराग सिंह बहरामगढ़, मझवां विधायक सुचिष्मिता मौर्य भगेसर और माधोपुर पहाड़ी, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पुरवा अमाई मड़िहान, गंगा सागर दुबे देवरी मड़िहान, बृजभूषण सिंह कठिनई पहाड़ी, संतोष गोयल बनवारीपुर मड़िहान, विनोद पांडेय मुल्हवा, विष्णु सोनकर पड़री, श्याम सुंदर केसरी फतहा, लाल बहादुर सिंह संगमोहाल, अनिल सिंह अनगढ़, मनोज जायसवाल उत्तरी सबरी, उत्तर मौर्य पुरानी दशमी, तिलठी मनोज श्रीवास्तव, चील्ह कौशल श्रीवास्तव, देव प्रकाश पाठक पिपराडाड़ सिटी ब्लॉक, रमेश दुबे रूखड़घाट, प्रमोद सिंह दक्षिणी सबरी, अमित सिन्हा बसनही बाजार में रात्रि चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे।