फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या के निदान को सरकार गंभीर:सुचिस्मिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। जमुआ बाजार में बीस लाख रुपये की लागत से नलकूप लगने से जमुआ और गौरही में पेयजल समस्या दूर होगी। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी। ये बातें मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने जमुआ बाजार में रविवार को बटन दबाकर नलकूप का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार पेयजल समस्या को दूर करने के प्रति गंभीर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नलकूप पर पूर्वांचल निधि से लगभग 20 लाख रुपये खर्च हुए हैं। नलकूप से दो गांवों जमुआ और गौरही ब्राह्मण बस्ती व दलित बस्ती में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई का पानी देने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मझवां विधानसभा क्षेत्र में करीब चार सौ हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि नलकूप के लिए जल्द ही 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस मौके पर डीपीआरओ बालेशधर दुबे, एके सिंह, प्रधान जमुआ रेखा गुप्ता, गोरही प्रधान अखिलेश दुबे, घनश्याम सिंह, संतोष सिंह, हरिनाथ शर्मा मौजूद रहे। उधर, मानता प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने विधायक का स्वागत किया और समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें