गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि एवं म्यांमार की चासंलर नोबल पुरस्कार विजेता आंगसान सू की का नई दिल्ली पहुंचने पर जिले की सांसद एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनकी आगवानी की। उन्होंने चासंलर का पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें इस कार्य के लिए तथा 27 जनवरी को होने वाले उनके विदाई के लिए नामित किया है।