फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गजिया टोला में बुधवार को युवक की गोली मार कर हत्या करने वाला आरोपी घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर दबिश दी जा चुकी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गजिया टोला मोहल्ला निवासी मकबूल हत्याकांड का आरोपी बबन घटना के दूसरे दिन भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया। दिनदहाड़े अपने ही घर में हत्याकांड का अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस 36 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसे दबोचने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी है लेकिन उसे अभी तक सफलता नहीं मिली है।
मकबूल के हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच और विंध्याचल तथा सर्विलांस की तीन टीमें गठित की हैं। गठित टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए निकल चुकी हैं।बुधवार को गजिया टोला निवासी मकबूल की गांव के ही बब्बन ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्योपी फरार हो गया था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने विंध्याचल थाना प्रभारी अशोक सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी मनोज ठाकुर व सर्विलांस प्रभारी यूपी सिंह के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने को कहा है।
विज्ञापन


मारपीट का कारण पूछने पर मिली थी मकबूल को मौत
मिर्जापु। गजिया टोला मोहल्ला निवासी बनन व बबलू के परिवार वालों के बीच थाने में बार बार बबलू की शिकायत करने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया था। जिसको लेेकर दोनों के परिजनों में मारपीट हो गई थी। बीच बचाव में पहुंची मकबूल की मां खैरूनिशा को बब्बन ने पीट कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी आटो चालक मकबूल को हुई तो वह मां को पीटने का कारण पूछने उसके घर में पहुंचा। जहां बब्बन ने तमंचा निकाल कर मकबूल के ऊपर फायर कर दिया। गोली लगते ही मकबूल की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मकबूल के भतीजे वसीम को भी बब्बन ने मारने के लिए दौड़ा लिया। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश करने लगी लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में दफनाया गया मकबूल
विंध्याचल। पुलिस की मौजूगदी में गुरूवार को विंध्याचल थाना क्षेत्र के गजिया टोला में निवासी मृतक मकबूल 35 वर्ष को गजिया के ही क्रबिस्तान में दफना दिया गया। पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम के बाद शव को दफनाने के लिए ले जाते समय किसी प्रकार की बवाल न हो इसके को देखते हुए सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। सभी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें