स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात 12 बजे एक वृद्धा की तबियत खराब हो जाने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला का विंध्याचल राम गया घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि परिवार के पांच सदस्य दवा लेनेे के लिए गोंदिया एक्सप्रेस से बिहार से छत्तीसगढ़ के लिए निकले थे। मिर्जापुर स्टेशन से आगे बढ़ने पर उनमें से एक 60 वर्षीया महिला की अचानक तबियत खराब हो गई। विंध्याचल में परिवार के सदस्यों ने महिला का शव उतार कर प्रतीक्षालय में रखवाया।