फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडक ने जिले में दी दस्तक, नहीं जले अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। ठंड तेजी से बढ़ी है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। इसके बावजूद इसके ठंड से लोगों को बचाने कि लिए नगर पालिका की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। नगर के किसी भी स्थान पर अभी तक अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है और अभी तक रैनबसेरा की व्यवस्था दुरुस्त की गई है।
जिले में अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह रहा है। इससे दिन में तो ठंड ज्यादा नहीं हो रही है लेकिन रात में पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर जा रहा है। दिन में धूप होने के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी बहुत राहत मिल जा रही है लेकिन रात में सड़क के किनारे गुजर करना मुश्किल है। पूर्व वर्ष में अब तक नगर पालिका की ओर से अलाव जलवाने की व्यवस्था कर दी जाती थी। लेकिन अभी तक दूर दराज में अलाव जलवाने को कौन कहे मुख्य स्थानों रेलवे स्टेशन के बाहर, अस्पताल, रोडवेज समेत आटो स्टैंड के पास पर भी अलाव जलवाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका की लापरवाही का आलम यह है कि नव निर्वाचित पालिका पदाधिकारी अभिनंदन में लगे हैं, तो पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उनकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। उनकी इस लापरवाही का खामियाजा लोगों को ठंड में भुगतना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा गरीबों के लिए ठंड में सर छुपाने की व्यवस्था नही की जा सकी है। पिछले वर्ष नगर पालिका द्वारा ठंड बढ़ते ही नगर के रेलवे स्टेशन, कचहरी चौराहा, घंटाघर, वासलीगंज, संगमोहाल, रमईपट्टी, गनेशगंज, मुकेरी बाजार आदि इलाकों में रोजाना लकड़ी गिरवाए जाते थे। लेकिन इस वर्ष दिसंबर के प्रथम सप्ताह के समापन पर भी ठंड से बचाने का प्रयास नही शुरू हो पाया है। इससे गरीबों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह पिछले वर्ष में नगर पालिका के सामने, पक्का पुल के पास, रोडवेज बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर रैन बसेेेरा बनाकर गरीबों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाता था। लेकिन अबकी बार यह कार्य भरी नही शुरू हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नगर पालिका क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाने और रैन बसेरा की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही चौराहों पर अलाव जलना शुरू हो जाएगा।-बिरेंद्र श्रीवास्तव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मिर्जापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें