फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में दलों ने दी अनुभवों को तरजीह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा, सपा और कांग्रेस तीनों ही दलों ने इस बार स्थानीय चुनाव के दौरान मिर्जापुर में नगर पालिका में अनुभवी नेताओं को तरजीह दी है जबकि बसपा ने अधिकांश नए चेहरे मैदान में उतारे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में अनुभव को तरजीह देते हुए कांग्रेस ने माता प्रसाद दूबे तो भारतीय जनता पार्टी ने मनोज जायसवाल तथा समाजवादी पार्टी ने अशोक केशरवानी को टिकट दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने शैलेंद्र बहादुर सिंह जैसे नए चेहरे को मैदान में उतारा है। चुनावी दंगल में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ- साथ निर्दल भी भाग्य आजमा रहे है। इससे सबकी गणित गड़बड़ा गई है। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में इसके साथ ही निर्दल अमिताभ पांडेय, जटाशंकर सिंह, भगवती प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, श्रीनारायण टंडन, सुरेश सोनकर, जावेद आलम चुनाव मैदान में है। वहीं नगर पंचायत कछवां में अनुभव को तरजीह देते हुए सपा ने निजाम राइन, कांग्रेस ने महेंद्र कुमार, राज कुमार बसपा तथा बीजेपी ने राजेश कुमार जैसे पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है। जबकि रोशन अली पीस पार्टी, श्रीप्रकाश गुप्ता, अमीरुल्ला, पंधारी, बरिस्टर और अजय स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह नगर पालिका परिषद चुनार में भी राजनैतिक पार्टियों ने अपने पुराने पदाधिकारियों के अनुभव पर भरोसा जताया है। रमाशंकर को बसपा, अशोक को सपा, विजय बहादुर सिंह को बीजेपी, मंसूर अहमद को कांग्रेस ने विश्वास जताते हुए टिकट दिया है। वहीं नसरूद्दीन, सत्यवान, विजय कुमार और अख्तर अली आदि निर्दल प्रत्याशी के रुप में भाग्य आजमा रहे है। नगर पालिका परिषद अहरौरा में समाजवादी पार्टी ने सदानंद, भाजपा जय किशन जायसवाल और कांग्रेस ने कंदर्भ आनंद को टिकट देते हुए अपने पुराने कार्यकर्ताओं और उनके अनुभवों पर विश्वास जताया है। जबकि वहीं बहुजन समाज पार्टी ने गुलाब मौर्य और आप ने सुशीला जैसे नए चेहरों पर दांव आजमाया है। इसके साथ ही निर्दल उमाशंकर, अरविंद, अशोक, बेबी विश्वकर्मा तथा शकील भी चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें