फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी वाले बाबा की कुटिया में उमड़े श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। गुरु पूर्णिमा पर्व पर नगर में स्थित आश्रमों व मठों पर पूरे दिन श्रद्घालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। गुरु आश्रम पहुंचे भक्तों ने बड़े ही श्रद्घाभाव से गुरु चरणों में शीश झुका कर मंगलकामना की। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। क्या छोटे और क्या बड़े सभी अपने गुरु के दर्शन पाकर निहाल हो उठे। गुरु पर्व पर आश्रमों, मठों व शिवालयों की तरह-तरह के पुष्पों व झालरों से की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी।
नगर के बूढ़ेनाथ मंदिर परिसर में मंदिर के महंत स्वामी योगानंद गिरी जी महाराज का विधि-विधान से गुरु पूजन सहित आरती की गई। इस मौके पर महाराज जी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। गुरु पर्व पर पूरे बूढ़ेनाथ मंदिर की हुई सजावट की छटा देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के कचहरी वाले बाबा की कुटिया में सुबह से शाम तक दर्शन-पूजन करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। बाबा की चारपाई व समाधि की फूलों से की गई सजावट देख श्रद्घालु निहाल हो उठे, वहीं वासलीगंज व रैदानी कालोनी स्थित मंदिर में श्री साईं बाबा का फूलों से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन करने को भक्तों का रेला लगा रहा। नगर के नटवां स्थित श्री गीता स्वामी आश्रम में गुरुदेव का दर्शन-पूजन करने को सुबह से लेकर दोपहर बाद तक भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। आमघाट स्थित हाई-माई आश्रम पर भक्तों का तांता लगा रहा। श्री वेदमाता गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से गुरु पूर्णिमा श्रद्घाभाव से मनाया गया, वहीं विश्व सनातन परिवार जनसेवा ट्रस्ट की ओर से पूजन-अर्चन व यज्ञ-सत्संग का आयोजन किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार रचनात्मक केंद्र ओझला की तरफ से गुरु पूजन सहित पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें