मिर्जापुर। ग्राम पंचायत बघरा तिवारी के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अपात्र लाभार्थियों का चयन करने और अनाज का वितरण कराने पर कड़ी नाराजगी जताया। ग ्रामीणों का कहना था कि पात्र होने के बावजूद अनाज नहीं दिया जा रहा है। अनाज नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने रोष जताया।
विकास खंड छानबे के बघरा तिवारी के ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। गांव के शहनाज, इंद्रावती, फातमा, नूरजहां, उर्मिला, शाबिया, जमीरन, नगीना बेगम, रेहान आदि ने अनाज नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताया। ग्रामीणों का कहना था कि कोटेदार द्वारा चार माह से सूची में नाम होने के बाद भी अनाज का वितरण नही किया जा रहा है। जिससे कार्डधारकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोटेदार द्वारा अनाज का वितरण नहीं किया जाता है साथ ही कार्डधारकों का राशन कार्ड भी अपने पास रखा गया है। जिससे कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।