बारिश से कलवारी क्षेत्र में गिरा कच्चा मकान।- संवाद।
मिर्जापुर। शनिवार देर रात से हो रही झमाझम बारिश रविवार की भोर तक जारी रही। धान के खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सुबह नौ बजे के बाद मौसम सामान्य होने बादलों से छनकर पड़ती धूप से एक डिग्री अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री पहुंच गया।
24 घंटे में 176 मिलीमीटर वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। तहसीलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सदर में 60 मिलीमीटर, चुनार में 100 मिलीमीटर, लालगंज में छह मिलीमीटर व मड़िहान तहसील क्षेत्र में 10 मिलीमीटर बारिश हुई।
18 घंटे ठप रही बिजली आपू्र्ति, 70 गांव में छाया रहा अंधेरा
: राजगढ़। बारिश के कारण शनिवार की देर शाम उपकेंद्र राजगढ़ की लाइन ब्रेक डाउन हो गई। इससे राजगढ़ ब्लॉक के 70 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसेस करौंदा, लूसा, ददरा, इंदिरा नगर, चौखड़ा, भवानीपुर, दरबान, भीटी, निकारिका, पुरैनिया, खमहरिया, रामपुर बरहो, खटखारिया सहित करीब 70 गांव में आपूर्ति बाधित रही। जेई विद्युत दयाशंकर ने बताया कि रविवार की देर शाम आपूर्ति चालू हो गई।