फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अदलहाट (मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र एवं चुनार थाना क्षेत्र के एक युवक व युवती के बीच तीन वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग के उजागर होने पर मामला थाने तक जा पहुंचा। इसके पूर्व लड़की पक्ष ने लड़के के परिजनों पर शादी के लिए दबाव बनाया। इस पर लड़के के परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष इस मामले को थाने ले गया जहां पुलिस व प्रधान लालमनी देवी के प्रयासों से दोनोें पक्षों में रजामंदी हो गई। इसके बाद मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल की विधि विधान से शिव मंदिर में शादी करा दी गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चक बढ़िया गांव निवासी एक युवती के साथ चुनार थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी युवक का प्रेम प्रसंग तीन वर्षों से चल रहा था। मंगलवार को जब लड़का लड़की के घर पहुंचा तो मामले की जानकारी लड़की के परिजनों को हुई। इसकी सूचना लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता को दी। दोनों पक्ष में शादी की रजामंदी न होने पर लड़की पक्ष ने स्थानीय थाने को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलवाया। इसमें बियरहीं ग्राम की प्रधान लालमनी बियार के प्रयास से दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के बाद शादी की रजामंदी दे दी। थाने के पास स्थित शिव मंदिर पर मंगवार की शाम विधि-विधान के साथ दोनों पक्षों और पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल शादी के सात फेरों के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें