फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) की ओर से गुरुवार को जिला मुख्यालय पर सामूहिक उपवास और धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सचिव सुधाकर ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश सरकार जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है, जिसका पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। कहा दलितों व आदिवासियों को घर के अंदर से उठाकर वन विभाग के कर्मचारी आपराधिक मुकदमा दर्ज कर रहे हैं। भाकपा माले के राज्य सचिव सुधाकर ने कहा कि तुलसी गांव निवासी राजपति मौर्य को जब वे अपने खेत पर धान की सिंचाई कर रहे थे, तभी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा वन विभाग के भू-माफियाओं के इशारे पर महिलाओं के उपर फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। धरने के मुख्य वक्ता केंद्रीय कमेटी के सदस्य व एआईपीएफ अभियान समिति के सदस्य मुहम्मद सलीम ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार विफल साबित हुई है। कहा कि सरकार सत्ता में वापसी के लिए समाज में धार्मिक उन्माद पैैदा कर रही है, जिसे हरगिज सफल नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि जनता की आवाज को दबाने की कोशिश सरकार कर रही है, जिसका पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। धरने की अध्यक्षता करते हुए खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष जीरा भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार पूरे देश में भय और आतंक का माहौल बना रही है। कहा कि दोनों सरकारें हत्या, दमन के खिलाफ उठ रही आवाज को लाठी-डंडे से दबाना चाहती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भकत प्रकाश श्रीवास्तव ने जबरिया भूमि अधिग्रहण के मुद्दे को भी जोरशोर से उठाया। इस दौरान सुरेश कोल, रामकृत बियार, शांति कोल, रीता जायसवाल, आशाराम भारती, राजाराम, ओम प्रकाश भारती सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें