फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब प्रांत के पटियाला में पावर लिफ्टरों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पंजाब प्रांत के पटियाला में 21 से 25 अक्तूबर तक आयोजित राष्ट्रीय जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। पावर लिफ्टरों ने चैंपियनशिप में अपने दमदार प्रदर्शन से दो स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाकर जिलेे का मान बढ़ाया है। चैंपियनशिप के 53 केजी भार वर्ग में वीरेंद्र सिंह ने 457.5 केजी भार उठाकर तथा 43 केजी भार वर्ग में साक्षी ने 225 केजी भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। कोच ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

पंजाब प्रांत के पटियाला में आयोजित छह दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जिले के होनहार खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से जनपद का मान बढ़ाया है। जिले के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के 53 केजी भार वर्ग में वीरेंद्र सिंह ने 457.5 केजी भार को उठाकर तथा 43 केजी भार वर्ग में साक्षी ने 225 केजी भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता है। चैंपियनशिप में 57 केजी भार वर्ग में खिलाड़ी ज्योति सिंह ने 270 केजी भार को उठाकर सराहनीय प्रयास किया। खिलाड़ियों के मेडल जीतकर जनपद आगमन पर रविवार को शुक्लहा स्थित ब्रम्हा कुमारीज सेंटर पर बिंदु दीदी ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टर निधि सिंह पटेल सहित कोच कमलापति, एसोसिएशन की संरक्षिका रत्नावली सिंह, गिरिजा प्रसाद सिंह, सावित्री देवी, सीमा सिंह, विवेक कुमार, दीपक वर्मा सहित कई अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें