फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1056 में से 674 मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल। श्री विंध्य पंडा समाज के 19 सदस्यों और विंध्य विकास परिषद के पांच पार्षदों के चुनाव के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासनिक भवन के सभागार में मतदान हुआ। कुल 1056 मतदाताओं में से 674 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। श्री विंध्य पंडा समाज के 19 सदस्यों के लिए 50 प्रत्याशी और विंध्य विकास परिषद के पांच पार्षदों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में थे। सुबह 10 बजे से तीन बजे तक मतदान के बाद मतगणना हुई।
विंध्याचल के स्टेट बैंक चौराहा स्थित प्रशासनिक भवन सभागार में सुबह 10 बजे मतदान के लिए मतदाताओं की कतार लग गई। तीन बजे तक 1056 में से 674 मतदाताओं ने मतदान किया। पांच घंटे तक चले मतदान के दौरान गहमा-गहमी का माहौल रहा। मतदान स्थल के बाहर सुबह से ही श्री विंध्य पंडा समाज व विंध्य विकास परिषद के प्रत्याशियों का जमावड़ा लगा रहा। दोपहर एक बजे के बाद मतदान के लिए मतदाता घरों से वोटर निकले और मतदान किया। श्री विंध्य पंडा समाज व विंध्य विकास परिषद के प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए हाथ जोड़ते दिखे। मतदान के दौरान मतदान कक्ष में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध था, जिसको लेकर कई बार पुरोहितों और प्रशासनिक अधिकारियों में नोकझोंक भी हुई। प्रशासनिक भवन सभागार में मतदान स्थल पर प्रत्याशियों के बार-बार आने-जाने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने आपत्ति जताई और ऐसे प्रत्याशियों को बाहर निकालने का प्रयास किया। मतदान के लिए चार टेबल लगाए गए थे। प्रथम टेबल पर 174, दूसरे 153 मतदान, तीसरे पर 171 और चौथे टेबल पर 177 वोट पड़े।
विज्ञापन

विवार की सुबह 10 बजे से अपरान्ह में तीन बजे तक मतदान के दौरान प्रशासनिक भवन परिसर में काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा। इसी माहौल के बीच सभी मतदाताओं ने अपने-अपने वोट का प्रयोग कर अपने पसंद के प्रत्याशी को चुना। सुरक्षा की दृष्टि से विंध्याचल थाना प्रभारी अविनाश सिन्हा एवं उप निरीक्षक राजेश चौबे सहित एक प्लाटून पीएससी की तैनाती की गई थी। चुनाव प्रकिया के दौरान कोई भी बाधा दिक्कत होने पर उसे निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पहले से कमर कस चुका था। भारी पुलिस व पीएसी के जवानों की मौजूदगी में चुनाव की प्रकिया शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन


विंध्य विकास परिषद के पार्षद प्रत्याशियों को मिले वोट
विंध्य विकास परिषद के पांच पार्षद पदों पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें पंकज द्विवेदी को 287, अवनीश मिश्र को 282, शनिदत्त पाठक को 263 मत मिले। इसी प्रकार तेजन गिरि को 261, अनुज पांडेय को 234 मत मिलेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें