फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के निरीक्षण में गायब मिले अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। शुक्रवार को साढ़े ग्यारह बजे प्राथमिक विद्यालय रजौहा में मड़िहान के उप-जिलाधिकारी अतुल प्रकाश श्रीवास्तव औचक निरीक्षण करने पंहुचे तो बिना सूचना के प्रधानाध्यापक शिवप्रकाश व सहायक अध्यपाक सुप्रिया शुक्ला गायब मिलीं। उपस्थित शिक्षामित्र अलका पांडेय ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन में गये हैं। विद्यालय में उपस्थित 86 बच्चों के लिए दोपहर का भोजन भी नही बना था। हालांकि एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देश पर ग्राम प्रधान ने भोजन बनवाया। एसडीएम की जांच में ढेरों खामियां उजागर हुयी। उपस्थित छात्र-छात्राओं ने बताया कि सहायक अध्यापिका सुप्रिया शुक्ला विद्यालय पर कभी-कभी दिखायी देती हैं। एसडीम की जांच में जानकारी मिली कि मीनू के अनुसार खाना नही मिलता। बच्चों ने बताया कि उन्हें दूध व फल तो कभी मिला ही नही। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सहायक अध्यापिका का हस्ताक्षर पंजिका में कौन बनाता है। उप-जिलाधिकारी ने बताया कि जांच में नटवरलाल की खोज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें