फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटकते हाईटेंशन तार बने मुसीबत के कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। अदवा कालोनी के मकानों के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन के लटकते तारों से खतरे की आशंका जताई जा रही है। बरसात के मौसम में आए दिन मकानों में करेंट उतरने से हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने हाईटेंशन तार को हटाने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

अदवा कालोनी से सोनगढ़ा तक हाईटेंशन तार लगे हैं। एक माह पूर्व घर के दो फीट ऊपर से गुजर रहे तार की चपेट ब्रह्ममूरत नामक व्यक्ति आ गया था। कई गाय और भैंस भी करेंट की चपेट में आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिशासी अभियंता विद्युत के अलावा तहसील दिवस पर तार हटाने की मांग की लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्र के जयप्रकाश, सुरेश पांडेय, राजेश अग्रहरि, तारकेश्वर पांडेय, रमेश ओझा, उपेंद्र शुक्ला, ब्रहममूरत, रामहित शुक्ल, रामकिशुन गुप्ता, मुटुर प्रसाद, अरविंद अग्रहरि, सूर्यभान भारती ने कहा कि तारों के लटकने से छतों पर जाना मुश्किल है। भयंकर गर्मी व उमस के बीच लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। घरों में करेंट उतरने की घटनाएं हो चुकी हैं। यदि तार बगल से गुजरे बिजली के खंभे से जोड़ दिया जाए तो इस संकट से छुटकारा मिल सकता है। अवर अभियंता विद्युत राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि बिजली के पुराने तार को हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की गई है। आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें