फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिधरी पर मनबढ़ों के कब्जे से किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के किसानों ने अतिक्रमणकारियों पर भूमिधरी की जमीन पर बुआई से किसानों को रोकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उपजिलाधिकारी समेत आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर की है।
विज्ञापन

हलिया विकास खंड के कोलहा गांव के किसान अंबिका प्रसाद, हर्षनारायन, ओंकारनाथ, घनश्याम, श्यामनरायन तथा हरीशंकर अपनी भूमिधरी जमीन पर खेती नहीं कर पा रहे हैं। बीते वर्ष इनके खेतों में खड़ी धान की फसल अतिक्रमणकारी काट ले गए थे। शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आधी अधूरी ही फसल मिल पाई थी। किसानों की शिकायत है कि इस बार भी कई अतिक्रमणकारी काश्तकारों की भूमिधरी जमीन कब्जा करने में लग गए है। बीते वर्ष ऐसे लोगों पर पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत किया था। इसके बाद भी अतिक्रमण पर अंकुश नहीं लग पाया है। किसानों का कहना है कि यदि उन्होंने खेती नहीं की तो परिवार के लोग दाने दाने को मोहताज हो जाएंगे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी लालगंज सुनील कुमार मिश्र का कहना है शांति व्यवस्था बनाए रखने व अवैध अतिक्रमण को रोकने का निर्देश थाना पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें