फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक हड़ताल के पहले दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन के राष्ट्रीय दो दिवसीय बैंक हड़ताल के पहले ही दिन 80-90 करोड़ क्लीयरिंग चेक कार्य ठप रहा। समस्त बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने बैंकों में ताला जड़ बुधवार को इलाहाबाद शाखा पर एकत्रित हो प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हुए प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार एवं वित्तमंत्री पर तानाशाही का रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया। फोरम के जिला संयोजक सुरेश पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर विगत दो वर्ष से फोरम संघर्षरत है, लेकिन दो प्रतिशत की वेतन वृद्घि कर सरकार ने बैंक कर्मियों के साथ धोखा कर रही है। धनेश्वर तिवारी ने कहा कि सरकार बैंक कर्मियों के शोषण पर उतारू है। उन्होंने कहा सरकार हर कार्य बैंक कर्मियों से ही करवाना चाहती है। प्रदर्शन से पूर्व बैक कर्मियों के द्वारा नगर में मोटर साइकिल जुलूस निकाला गया। बारी-बारी से स्टेट बैक, आई.डी.बी.आई. बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, एक्सीस बैंक, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक, बंधन बैंक, यूनियन बैंक, ओरिएंटल बैंक सहित समस्त शाखाओं पर पहुुंच कर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर धनेश्व तिवारी, गिरजा शंकर सिंह, ब्रम्ह सिंह, धनंजय राय, जगदीश उपाध्याय, मनीष कुमार, रमेश, मोतीलाल यादव, अरविंद कुमार, सुरेन्द्र, छोटू कुमार, शशि, ज्योति गुप्ता, पंकज कुमार, बी.सी. जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें