मिर्जापुर। शिक्षा से ही बच्चों और समाज का चतुर्दिक विकास होगा। शिक्षक बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। प्रदेश और देश की सरकार बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए बच्चों को निशुल्क स्वेटर, ड्रेस, किताब, एमडीएम आदि की सुविधा प्रदान की जा रही है। उक्त बातें मंगलवार को नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने स्वामी दयानंद बेसिक प्राथमिक पाठशाला विसुंदरपुर में आयोजित स्वेटर वितरण कार्यक्रम के दौरान कहीं।
नगर विधायक ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों को पढ़ने के लिए नियमित स्कूल भेजें। उन्होंने नेेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन कृत्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बच्चों को नेताजी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नगर अमरदीप जायसवाल, सत्य प्रकाश दूबे, वीरभानू सिंह, पुनीत सिंह, राजीव कुमार पांडेय, फिरदौस आलम, विजय कुमार यादव ने अपने विचार व्यक्त किया। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।