फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डयूटी से मिले पांच चिकित्सक गायब, सीएमओ भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र उपाध्याय ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्सकों समेत आधा दर्जन लोग अनुपस्थित पाए गए। जिनका एक दिन का वेतन काटते हुए उनसे स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। इसके अलावा साफ सफाई नहीं मिलने एवं अन्य कमियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुुुरेंद्र उपाध्याय के औचक निरीक्षण में गुुरूवार को लालगंज सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था की कलई खुल गई। निरीक्षण के दौरान डॉ. रमाकांत राव, डॉ. राजीव कृष्ण गुप्ता, नेत्र सहायक, महिला चिकित्सक समेत पांच चिकित्सकों को ड्यूटी से गायब देख भड़क गए। गायब सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार राज से कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारी या चिकित्सक को ड्यूटी से गायब रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कहा कि प्रत्येक मरीज के लिए यहां पर चिकित्सक की नियुक्ति की गई है। ऐसी दशा में किसी भी कर्मचारी की लापरवाही अनुशासन हीनता में आती है। जो क्षम्य नहीं है। तहसील मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकों की लापरवाही देख सीएमओ भड़क उठे। स्वास्थ्य केंद्र पर साफ सफाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार राज ने बताया कि 19 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें