फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद चुनाव मैदान में 39 प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव में नामांकन के बाद पत्रों की जांच शनिवार को कड़ी सुरक्षा में की गई। जांच के बाद अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र सही पाए गए। वहीं मिर्जापुर और चुनार नगर पालिका परिषद में सदस्य के एक-एक पर्चे खारिज कर दिये गए। मिर्जापुर के रमईपट्टी में तबस्सुम शेख का कागजात नही होने तथा चुनार नगर पालिका के नागरपुर सारी बांध में सरोज देवी की उम्र कम होने पर पर्चा खारिज किया गया। जिसके बाद चुनाव मैदान में नगर पालिका मिर्जापुर में 11, चुनार में आठ, अहरौरा में 10 और नगर पंचायत कछवां में 10 सहित कुल 39 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं सदस्य पद के लिए नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में 333, चुनार में 132, अहरौरा में 138 तथा नगर पंचायत कछवां में 73 सहित के लिए कुल 676 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच के बाद मिर्जापुर में माता प्रसाद दूबे कांग्रेस, मनोज जायसवाल भाजपा, शैलेंद्र बहादुर सिंह बसपा, अशोक केशरवानी सपा तथा निर्दल अमिताभ पांडेय, जटाशंकर सिंह, भगवती प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, श्रीनारायण टंडन, सुरेश सोनकर, जावेद आलम सहित कुल 10 उम्मीदवार हैं। वहीं नगर पंचायत कछवां में निजाम सपा, रोशन अली पीस पार्टी, महेंद्र कुमार कांग्रेस, राजकुमार बसपा, राजेश कुमार बीजेपी तथा निर्दल श्रीप्रकाश गुप्ता, अमिरूल्ला, पनधारी, बरिस्टर और अजय सहित कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी प्रकार चुनार नगर पालिका में रमाशंकर बसपा, अशोक सपा, विजया बहादुर सिंह बीजेपी, मंसूर अहमद कांग्रेस तथा निर्दल नसरूद्दीन, सत्यवान, विजय कुमार और अख्तर अली सहित आठ उम्मीदवार तथा अहरौरा नगर पालिका में सुशीला आप, गुलाब बसपा, सदानंद सपा, जय किशन सपा, कंदर्भ आनंद कांग्रेस तथा निर्दल उमाशंकर, अरविंद, अशोक, बेबी विश्वकर्मा तथा शकील सहित दस उम्मीदवार चुनाव मैदान में भाग्य आजमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें