फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विष्णु को जागृत करने के लिए हुआ सांस्कृतिक आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। मां काली महिला मंडल ने गीतों एवं भजनों के माध्यम से योग-निद्रा में चार माह से लीन भगवान विष्णु को जागृत करने के लिएदेवोत्थान एकादशी की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया । नगर से सटे गजानंद ग्राम स्थित मंदिर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं के साथ नगर से भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लेने पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को सर्वप्रथम गणेश वंदना के क्रम में ‘मेरे घर पधारो गजनन जी’ भजन से गणपति का आवाहन किया गया। इसके बाद भगवान शंकर की कृपा प्राप्त करने के लिए भजन, लोकगीत गायिका तथा महिला मंडल की अध्यक्ष रानी सिंह ने देवघर चल के देख पतरको बड़ा मजा आए बम भोला में, बम बम बोल रहा है काशी की प्रस्तुति से उपस्थित जन समूह भक्ति में डूब गया। इसी बीच मां काली की स्तुति के बीच सोनम के नृत्य में काली का अवतरण देख कुछ लोग भयभीत हो गए। उषा एवं अनेक गायिकाओं ने ‘मोर जोगिया के मनाई द हे भैरो बाबा’, ‘माई तीनों लोकवा में डंका बजाई दिहलू’ आदि गीत सुनाए। अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार सलिल पांडेय ने की। उन्होंने नारी शक्ति की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। संचालन शिक्षिका नीता जायसवाल ने किया। इस दौरान शकुंतला, रोली, माधुरी, राधा सोनी, निर्मला, गीता सोनी, प्रियंका, रंजना जायसवाल, लता गुप्ता, बेबी, प्रभा सिंह, श्रेया, सीमा, साकेत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें