फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता हो रही जीव विज्ञान की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने स्व. कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि स्कूल में बिना मान्यता के ही जीव विज्ञान वर्ग की पढ़ाई हो रही है, जिस पर कड़ी नाराजगी जताया। जेडी ने डीआईओएस फूलचंद्र यादव से मामले की जांच करने और दोषी प्रधानाचार्या के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है। हांलाकि वर्ष 2018 में जीव विज्ञान की कक्षाओं का संचालन नही है।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद्र यादव को निर्देश दिया कि प्रकरण की जांच करें और संस्था में अनियमित रूप से अमान्य विषय के संचालन और अध्यापन कार्य के संबंध में जांच करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान जेडी ने पाया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर की परीक्षा में वर्ष 2014 में चार, वर्ष 2015 में तीन, 2016 में सात और वर्ष 2018 में दो छात्राएं जीव विज्ञान में पंजीकृत हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को एक सप्ताह में जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें