फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने नगर पालिका कर्मी का उड़ाया 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार। चुनार कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार स्थित एक मिठाई की दूकान से मिठाई लेने गए नगर पालिका कर्मी की बाहर खड़ी साइकल के हैंडिल में लटके झोले में रखा 49 हजार रुपया लेकर उचक्के फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ चुनार मुकेश उत्तम एवं कोतवाल राजीव ने दूकान में लगे सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाला। घटना बुधवार की शाम छह बजे की है।
भुक्तभोगी लालजी पुत्र विश्वनाथ निवासी दरगाह शरीफ ने बताया कि वह स्टेट बैंक से 49 हजार रुपया निकाल कर उसे झोले में रख दिया। उसके साथ पासबुक व पेंशन के कागजात भी झोले में रख दिया। झोले को साइकल के हैंडिल में लटका कर चौक बाजार पहुंचा और एक मिठाई की दूकान के बाहर साइकल खड़ी कर मिठाई खरीदने लगा। इसी बीच किसी ने उसका झोला गायब कर दिया। मिठाई खरीद कर जैसे ही वह साइकल के पास पहुंचा तो देखा कि हैंडिल में लटकाया गया रुपयों से भरा झोला गायब है। यह देखते ही होश उड़ गए। शोरगुल करने पर आसपास के लोगों के साथ छानबीन की लेकिन उचक्के नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने घर में घुसकर की हजारों की चोरी
कैलहट। चार दिन के अंदर चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट बाजार व आसपास के क्षेत्र में चोरी की तीन घटनाएं हो जाने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इस बार चोरों ने पचेवरा गांव निवासी व पत्रकार देवानंद उपाध्याय के घर को निशाना बनाया। देवानंद ने बातया कि रात करीब साढ़े 12 बजे घर में घुसे चोरों ने तीन मोबाइल, एक एटीएम और डेढ़ हजार रुपया नगदी, पर हाथ साफ कर दिया। उसी समय चोरों की आहट सुनकर मेरी पत्नी सरिता उपाध्याय की नींद खुल गई। घरवालों के जागते देख चोर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। घटना की सूचना तत्काल सौ नंबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच की और लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें