फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 2.54 लाख किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि की 16वीं किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम बुधवार को ब्लाॅक स्तर पर पीएम किसान उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान दो लाख 54 हजार किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार को संयुक्त कृषि निदेशक अशोक कुमार उपाध्याय ने पिपराडाड़ स्थित राजकीय कृषि बीज प्रक्षेत्र में आयोजित होने वाले पीएम किसान उत्सव के कायक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल ने बताया कि पीएम किसान उत्सव दिवस एवं जायद कृषि गोष्ठी का आयोजन सभी विकास खंडों में ब्लॉक स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 16वीं किस्त प्रधानमंत्री की तरफ से किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास खंडवार आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें