फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता नहीं अभिनेता हैँ पीएम, इससे अच्छा अमिताभ को बनाते पीएम-प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को डंकीनगंज से संकटमोचन तक रोड शो निकाल शक्ति प्रदर्शन किया। भारी भीड़ के बीच एक किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटा से ज्यादा का समय लगा। रोडशो के बाद संकटमोचन पर शुक्रवार को सभा को सबांधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी नेता नहीं अभिनेता हैं। इससे बेहतर कि अमिताभ बच्चन को पीएम बना देते। किसान, नौजवान सभी मोदी सरकार से नाराज हैं। उनके साथ साध्वी सावित्री बाई फूले, प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी भी रोड शो में साथ रहे।
विज्ञापन

प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि सपना देखना बुरी बात नहीं, पर झूठे सपने दिखाना तो बुरा है। कांग्रेस की सरकार बनने पर छह हजार रुपया महीना मिलेगा। ये वादा मोदी की तरह खोखला नहीं है। कांग्रेस वादा पूरा करती है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर तीन दिन में किसानों का कर्ज माफ किया। मोदी सरकार के जीएसटी और नोटबंदी ने रोजगार छीन लिया। कारोबार खत्म कर दिए।
जीएसटी, नोटबंदी, रोजगार न देने की असफलता पर करारा वार किया। कहा कि गंगा यात्रा में भदोही में बुनकर का घर देखा। जीएसपीट और नोटबंदी ने उन्हें तोड़ दिया है। बुनकरों ने बताया कालीन का काम में रंगाई, ढुलाई आदि पर जीएसटी देना पड़ता है। ईवे बिल भरना पड़ता है। कालीन की तरह मिर्जापुर का पीतल उद्योग का भी यही हाल है। पीएम मोदी ने नोटबंदी की तो कहा ये देशभक्ति है। प्रियंका ने जनता से पूछा कि भाजपा का कोई मंत्री लाइन में खड़ा मिला। दो करोड़ रोजगार देने की बात मोदी ने कही थी। लेकिन पांच करोड़ रोजगार घट गए।
विज्ञापन

कहा एक महिला ने बताया कि उसे उज्ज्वला योजना का सिलेंडर मिला, पर भराने का पैसा नहीं है। मोदी सरकार में 12 हजार किसानो ने आत्महत्या की है। किसानों की फसल आवारा पशु नष्ट कर रहे है। आखिर चौकीदार क्या कर रहे हैं। किसान समस्या लेकर पैदल ही दिल्ली आते है, धरना देते हैं, पर सरकार को उनसे मिलने का समय नहीं है। किसान बीमा का फायदा पीएम मोदी अपने दोस्तों को देते हैं। मोदी ने पांच हजार 500 करोड़ उद्योगपतियों को दिया। चुनाव से पहले 15 लाख देने की बात की। चुनाव बाद अमित शाह ने कह दिया कि वो जुमला है। 15 लाख के सपने दिखाए और किसान सम्मान योजना के नाम पर दो-दो हजार रुपया देते रहे है। यय इनकी असलियत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें