फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को ईवीएम तथा वीवीपैट के बारे में दी गयी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ने उनके संचालन व रखरखाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर ने मतदान के पूर्व व मतदान के बाद आवश्यक प्रपत्र तथा सामग्रियों को पैक करने के लिये विभिन्न लिफाफों के बारे में जानकारी दी। आईटीआई के प्रधानाचार्य ने ईवीएम मशीन व वीवीपैट के संचालन व उसके रख रखाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया कि मतदान कार्मिकों की रवानगी के दिन समस्त सामग्रियां प्राप्त करने के बाद ईवीएम मशीन के कंट्रोल यूनिट व बैलेट यूनिट को जांच करें परंतु वीवीपैट को जिस तरह से प्राप्त हो उसके साथ किसी भी प्रकार से हस्तक्षेप नहीं किया जायेगा। केवन मतदान के दिन ईवीएम मशीन से जोडा जायेगा। कहा गया कि वीवीपैट मशीन के पिछले हिस्से में बना लॉंक-अनलॉंक स्विच क्षेैतिज दिशा में रहे। यह लॉक पोजीशन है। इस इस स्विच को घडी की सुई की दिशा में ही घुमाया जाना है। यह बताया कि वीवीपैट को इस प्रकार से रखा जाये कि वीवीपैट की स्क्रीन पर सीधा प्रकाश या धूप आदि न पड़े। मतदान दिवस पर मॉंक पोल के समय यदि बीयू,सीयू तथा वीवीपैट में से कोई भी यूनिट खराब हो जाये तो कंट्रोल यूनिट के पावर स्वीच को ऑफ करें। केबल डिस्कनेक्ट करें। खराब हुई यूनिट को ही रिजर्व से बदलें। पूरे सेट को यानी तीनों यूनिटों को नहीं बदला जायेगा। पुन: 50 वोट डलवाकर मॉक पोल संपादित करें। वास्तविक मतदान के समय यदि बीयू अथवा सीयू अथवा दोनों खराब हो जाये तो कंट्रोल यूनिट के पावर को आफ करें, केबल डिस्कनेक्ट करें। तीनों यूनिटों यानी बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को रिजर्व से बदलें। नई मशीनों में मॉक पोल के लिये प्रत्येक उम्मदीदवार नोटा सहित को एक वोट डालकर प्रक्रिया सम्पादित किया जायेगा। यदि वास्तविक मतदान के समय केवल वीवीपैट खराब होता है तो केवल वीवीपैट ही बदला जायेगा तथा इस दशा में कोई मॉक पोल नहीं होगा तथा सीधे मतदान जारी किया जायेगा। यह भी बताया कि पोलिंग पार्टियों के रवानगी के समय पीठासीन अधिकारी प्राप्त सामग्री को अवश्य चेक कर लें कि सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध है या नहीं। यदि कोई कम हो तो संबंधित काउंटर से संपर्क कर उसी समय प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें