फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर-टू डोर चल रहे पोलियो अभियान का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र में चल रहे पल्स पोलियो अभियान का जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने निरीक्षण किया। सोमवार को हुए निरीक्षण के दौरान कहा, कि नवजात शिशुओं को चिन्हित कर दवा पिलाने के साथ ही उनकी एंट्री न्यू वार्न ट्रैकिंग बुकलेट पर अवश्य दर्ज किए जाए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह यूनीसेफ के डीएमसी गणेश पांडेय के साथ घर घर चल रहे पल्स पोलियो अभियान का औचक निरीक्षण किया। अकोढी से हुए निरीक्षण बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई पहुंचकर दवा रख रखाव हेतु कोल्डचेन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि छानबे मे कुल 87 टीमों के माध्यम से घर घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जा रही। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुकेश प्रसाद, डॉ. रत्नाकर मिश्र, भाईलाल यादव, प्रेम शंकर तिवारी व अरविंद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें