फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी कैपों का नष्ट करके भारत का मान विश्व में बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में घूसकर आतंकी कैपों का नष्ट करके भारत का मान विश्व में बढ़ाया। इस संबंध में बुधवार को मिर्जापुर सेवा समिति के अगुवाई में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एकजुट हेाकर मिर्जापुर सेवा समिति के संरक्षक एवं अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में शौर्य विजय यात्रा निकाला। भारी संख्या में लोग कचहरी का भ्रमण करते हुए जिला अस्पताल रोड, सिविल लाइन एवं जिला पंचायत मार्ग होते हुए भारत माता के जयकारे व भारतीय सेना के जय उद्घोष के साथ रमईपट्टी चौराहा पहुंचा। लोगों ने जहां भारतीय सेना के पराक्रम पर जमकर आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। आतंकवाद को प्रोत्साहित करने पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा भारत के खिलाफ अनर्गल बयान पर उनके प्रतिकात्मक पुतले को जूते और चप्पलो से पिटते हुए पाकिस्तानी राष्ट्रीय ध्वज को पैरों तले रौंदा। हुए सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने जम्मू कश्मीर में जेहाद के नाम पर निर्दोष भारतीयों के खून के साथ खेली गई घिनौनी होली का हमारी सेना ने माकूल जबाब दिया है। मिर्जापुर सेवा समिति के संयोजक दिलीप सिंह गहरवार ने कहा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री आईएसआई के इशारे पर भारत को जबाबी कार्रवाई का गीदड़ भभकी दे रहा है। भारतीय छात्र संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि दुबे ने कहा आज देश का एक-एक नौजवान देश की सेना में भर्ती होकर पाकिस्तान को करारा जबाब देने को आतुर है। निकाले गए शौर्य विजय यात्रा के दौरान, जयप्रकाश पांडेय, शनि यादव, रत्नेश विश्वकर्मा, कृष्णदेव सिंह, सीताराम गुप्ता, अनिल पांडेय, प्रदीप सिंह, इलियास, एजाजुद्दीन, हैदर अली, गुलाम मुस्तफा, वीरेंद्र दुबे, रविंद्र कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। जमालपुर, क्षेत्र बाजार में बुधवार की शाम शेरे हिंद क्लब जमालपुर के सदस्यों ने डीजे की धुन पर भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए एअर स्ट्राइक पर खुशी का इजहार व्यक्त किया। विजय जुलूस थाना मोड़ से शुरू होकर बाजार का भ्रमण करते हुए सिनेमा हाल बस स्टैंड तक पहुंचा। उत्साहित कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देश भक्ति की धुन पर थिरकते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय व वंदे मातरम एवं शहीद जवान अमर रहे के नारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। इस दौरान दिनेश यादव, सुशील पटेल, अमित चौहान, डबलू मिश्रा, मनीष दूबे,जे.पी.यादव, अमित पटेल, गोपी सिंह, मल्लू तिवारी, मंजय विश्वकर्मा, श्रीकांत संदल, राहुल द्विवेदी, महेंद्र विश्वकर्मा, मनोज खरवार, विद्यासागर सहित तमाम युवा मौजूद रहे। हलिया, भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध किए गए एयर स्ट्राइक की खुशी में हलिया बाजार में मंगलवार शाम सात बजे बाजारवासियों ने संजय सिंह के नेतृत्व में विजय जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। बाजार स्थित भारत गैस एजेंसी कार्यालय से विजय जुलूस निकाला गया जो कि हलिया बाजार होते हुए हलिया लालगंज मार्ग के नहर तक गया। बाजारवासियों ने भारतीय सेना द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की। कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट करके भारतीय सेना ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। सेना द्वारा आतंकियों के ठिकाने को नष्ट कर पुलवामा हमले में शहीद जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। विजय जुलूस में संजय सिंह, अजय गिरी, शिव बाबू सेठ, अविनाश मोदनवाल, दुर्गा मौर्य, बबलू सोनकर ,आलोक त्रिपाठी, पवन तिवारी, सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें