फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुल का निर्माण कराने को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे विकास खंड के अकोढ़ी-बबुरा मार्ग स्थित कर्णावती नदी पर स्थित ध्वस्त पुल निर्माण की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो वे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। कर्णावती नदी पर बने पुल की हालत खस्ता होने के कारण केवल पैदल और बाइक सवार ही निकल पाते हैं। चार पहिया या बड़े वाहनों का आवागमन पिछले दो वर्षों से ठप है। ऐसी दशा में क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को 25 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी किसी की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाने में होती है। इसमें समय के साथ पैसे की भी बर्बादी हो रही है। जनता सेवा समिति बबुरा के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने अकोढी गांव के पास प्रदर्शन कर पुल निर्माण की मांग उठाई। धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अधिकारी और जन प्रतिनिधि सिर्फ आश्वासन देते रहे लेकिन किसी ने पुल का निर्माण नहीं कराया। उनकी लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भगुतना पड़ रहा है। समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो क्षेत्र के लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन में उपेंद्र सिंह, आनंद सिंह, अनिल त्रिपाठी, रवि सिंह, राजेश पांडेय, पंकज सिंह, गुलराज सिंह, राजेश सिंह, श्याम देव, शुक्ला सुरेश मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें