फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछवां पहुंचने पर राष्ट्रीय महासचिव का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह रविवार को जिले के दौरे पर थे। उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। पीएम के मन की बात सुनी तो नगर में कारपेट व्यवसायियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं भी जानीं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया। नगर के घूरहूपट्टी में स्थित अपने आवास पर उन्होंने भाजपा का झंडा और मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टीकर लगाया। आसपास के घरों पर भी स्टीकर लगाकर चाय पर चर्चा की। इस मौके पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल, पार्टी के जिला मीडिया संयोजक विकेश्वर प्रताप सिंह, सुधीर सिंह, रमेश दुबे, आशुकांत चुनाहे, वीरेंद्र प्रताप यादव, नीतिन विश्वकर्मा आदि थे। इसके पूर्व मिशन मोदी अगेन पीएम के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया। इस अवसर पर रामवृक्ष बिंद, नरेश कुमार सैनी, संतोष कुमार पटेल, विष्णु चरण त्रिपाठी आदि थे। वहीं, कछवां क्षेत्र के बाडापुर गांव के देवेंदर राय के आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इसके बाद कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं तो विपक्षी भी बडे़ ध्यान से सुनते हैं। कहा आने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत ही भाजपा देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए जाने का आह्वान किया। यहां से निकलने पर रामकिंकेश्वर पार्क कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अमरेश केेेशरी, महामंत्री जैपाल सिंह, रमेश दुबे, योगेंद्र नरायन सिंह, सतीष राय, दिपक उपाध्याय, मझवां मंडल अध्यक्ष राकेेेश सिंह, पूर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें