फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक शौचालय का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की आधी आबादी को आज भी नगर क्षेत्र में पिंक शौचालय का इंतजार है। एक सर्वे के मुताबिक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से नगर क्षेत्र में तकरीबन दस हजार महिलाएं प्रतिदिन आती जाती हैं। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ने नगर में आधा दर्जन पिंक शौचालय बनवाने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं है।
विज्ञापन

जिले में महिलाओं की संख्या साढ़े नौ लाख के आसपास है। इनमें से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती हैं। श्रमिक वर्ग की अधिकांश महिलाएं सप्ताह में कम से कम एक बार किसी न किसी कारण से नगर क्षेत्र में जरुर आती हैं। इस प्रकार से प्रतिदिन दस हजार महिलाओं का नगर में आवागमन होता है। इनमें नगर में निवासी करने वाली महिलाएं शामिल नहीं हैं। ऐसी ग्रामीण महिलाएं जब सुबह घर से निकलती हैं तो देर रात तक ही वापस पहुंच पाती हैं।
इस बुनियादी सुविधा के लिए कई बार प्रदर्शन हो चुका है। एक दल की पदाधिकारी अर्चना चौबे ने कई बार इसके लिए धरना प्रदर्शन किया। नपाध्यक्ष व ईओ को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रशासन ने भी कई बार इस संबंध में नगर पालिका को निर्देश दिया। अभी हाल में ही विंध्याचल में अपने निरीक्षण के दौरान डीएम अनुराग पटेल ने दो पिंक शौचालय बनाने का निर्देश नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को दिया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इनसेट
बनने हैं आधा दर्जन पिंक शौचालय
नगर क्षेत्र में आधा दर्जन पिंक शौचालय प्रस्तावित हैं। इनमें घंटाघर, मुकेरी बाजार, अप्सरा टाकीज के पास, संगमोहाल ओवर ब्रिज के नीचे बनने हैं। इसमें से दो पिंक शौचालय के लिए कहा जा रहा है कि वह बन कर तैयार हैं लेकिन अभी उसे लोकार्पित नहीं किया जा सका है।
वर्जन
मैंने पिंक शौचालय के लिए घोषणा की थी। इस पर काम भी हो रहा है। दो पिंक शौचालय तैयार हैं। उनको शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य शौचालयों पर भी तेजी से काम हो रहा है।
विज्ञापन

- मनोज जायसवाल, नगर पालिकाध्यक्ष, मिर्जापुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें