फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल से रीवां रेल मार्ग का सर्वे पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। विंध्याचल से रीवां तक करीब 171 किलोमीटर रेल मार्ग के सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। सर्वे के बाद से रेल पथ निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीदें बढ़ी गई हैं। कार्यदायी संस्था ने रेल मार्ग के सर्वे को पूरा करने के बाद रिपोर्ट भी रेल मंत्रालय को सौंप दी है। इस सर्वे के बाद दोनों प्रांतो के यात्रियों का एक पुराना सपना साकार होने के करीब है। इस रेलमार्ग बनने से दोनो प्रांतों के साथ बिहारवासियों की यात्रा सुगम हो जाएगी। इसके बनने से उन्हें इलाहाबाद का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वाराणसी-मिर्जापुर से सीधे रीवां चले जाएंगे। अभी तक ये सभी यात्री इलाहाबाद से आते जाते हैं। इस रेल मार्ग का प्रस्ताव मध्यप्रदेश के विधानसभा में उठ चुका है। 2012-13 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने भी सर्वे कराया था। इसे भाजपा सरकार ने सर्वे कराकर अंतिम रूप दिया है। लोगों का कहना है कि सर्वे के बाद रेल लाइन बिछाने के काम में विलंब हो रहा है। जल्द से जल्द रेल लाइन बिछाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें