फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंतित गंगा घाट पर टूटी सीढ़ियां दे रही मौत को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध हिंदू धार्मिक मंदिरों में मां विंध्यवासिनी की पावन नगरी करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र है। लेकिन विंध्यधाम में आने वाले यात्रियों के सुविधा के लिए सरकार द्वारा कई योजनाओं की घोषणा की गई है। तो वही विंध्य क्षेत्र के कंतित वार्ड में उत्तर गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में बसा प्राचीन कंतितेश्वर महादेव का मंदिर वास्तव में अद्भुत होने के साथ स्थानीय लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। तो वही मंदिर के पास बने गंगा घाट फुटई सीढ़ी घाट के नाम से विख्यात है।
विज्ञापन

वास्तव में इस घाट की जर्जर स्थिति को देख टूटे-फूटे सीढ़ी के चट्टान जैसी आकृति दिखने के साथ आने वाले श्रद्घालुओं के लिए यह गंगा घाट वास्तव में कष्टकारी साबित हो रहा है। गंगा जमुनी तर्ज पर कंतित उर्स मेला में हिंदू मुस्लिम एक साथ चादर पोशी करते हैं। नगर पालिका परिषद एवं जिला प्रशासन के द्वारा घाटों के सुंदरीकरण के नाम पर विंध्य क्षेत्र में करोड़ों रुपए आवंटित किए गए हैं। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण कंतितेश्वर महादेव के प्राचीन गंगा घाट फुटही की सीढ़ियां स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा घाट के नव निर्माण न होने से लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय सभासद पति ने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले मामले की लिखित शिकायत कई बार नगर पालिका के साथ ही जिला प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन विभाग द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें