मिर्जापुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित मेले में कुल 357 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें श्री राम पिस्टन एवं रिंगस के द्वज्ञरा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से 37 बेरोजगारों का चयन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीके प्रसाद, केके कुशवाहा, पवन कुमार, ताजिम खान, सचिन कुमार, राम उजागिर आदि मौजूद रहे।