मिर्जापुर। स्वाथ्स्य विभाग की टीम की ओर से शुक्रवार को नगर के पीलीकोठी स्थित सेंट मैरिज स्कूल में शिक्षारत छात्र छात्राओं को मीजिल्स और रूबेला के टीका लगाया गया। टीकाकरण के दौरान कुल एक हजार से अधिक बच्चों को टीका लगाया गया।
बता दें कि इन दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से नौ से 15 साल के बच्चों को खसरा और रूबेला जैसी जान लेवा बीमारी की चपेट से बचाने के लिए टीका लगाया जा रहा है। उसी के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम नगर के पीलीकोठी स्थित सैंटमैरिज स्कूल में पहुंची और छात्र छात्राओें को टीका लगाने का कार्य किया। टीम ने सुबह आठ बजे पहला टीका वासलीगंज निवासिनी पंखुड़ी श्रीवास्तव को लगाया गया।