फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष के बचाव में उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। सोशल मीडिया पर चल रहे किसी आपत्ति जनक पोस्ट से शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल वाहिद का कोई सरोकार नहीं। उन्हें राजनैतिक विद्वेष से गलत तथ्यों का हवाला दे फंसाया जा रहा है। ये कहना है कि शहर के कांग्रेेस नेताओं को। कांग्रेसियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को पत्रक सौपकर अब्दुल वहीद पर दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेताओं द्वारा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भाजपा द्वारा हताश किए जाने का कुचक्र रचा जा रहा है। कांग्रेस जिला महासचिव अर्चना चौबे ने कहा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अल्प संख्यक समुदाय के व्यक्ति हैं जिन्हे अभियुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त कथित पोस्ट से शहर अध्यक्ष का निजी तौर पर कोई वास्ता या सरोकार नहीं। भारेंदु यादव व अभिताभ पांडेय सिबू समेत कांग्रेसियो ने शहर अध्यक्ष पर लादे गए मनगढ़त मुकदमे वापस लिए जाने की मांग की है। पत्रक सौपने वालों में संजय यादव, राजन निषाद , राजेंद्र विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता, जनार्दन पाठक, मंगला यादव, राजधर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें