फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षान्त समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त कर बढ़ाया महाविद्यालय का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रामललित सिंह पीजी कालेज चुनार के छात्र व छात्राओं ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त कर महाविद्यालय के साथ ही जनपद का मान बढ़ाया। वनस्पति विज्ञान एवं गृह विज्ञान एमए की छात्रा पूनम सिंह और अंकिता ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर महाविद्यालय व जनपद का नाम रोशन किया। रसायन विज्ञान में दीप्ति विश्वकर्मा द्वितीय स्थान तथा सोनी जायसवाल ने छठवां स्थान प्राप्त किया। जंतु विज्ञान एमएससी की सारिका ने छठवां, मनीषा जायसवाल नौवां, गृह विज्ञान एमए उपमा कुमारी सातवां स्थान प्राप्त किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक, अध्यक्ष, प्राचार्य के साथ ही समस्त शिक्षकों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें