जमालपुर। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन के सख्त रूख के बाद विकास खंड के ग्राम पंचायत जलालपुर में प्रधानमंत्री आवास आवंटन में पैमाने में धांधली की जांच बीडीओ हेमंत कुमार सिंह ने की। जांच में दोषी मिलने पर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं आवास लिपिक को नोटिस जारी की गई।
खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत जलालपुर में प्रधानमंत्री आवास में चयनित लाभार्थियो को आवास नहीं देकर अपात्रों को दे दिया गया था। जिसकी शिकायत लाभार्थियों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी से किया था। सीडीओ के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी द्वारा जांच किया गया। जांच में शिकायत सही पाये जाने पर खंड विकास ने ग्राम प्रधान का खाता सीज करते हुए आवास का पैसा रिकवरी करने का नोटिस जारी किया है। साथ साथ खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी एवं आवास लिपिक मनोज सिंह को नोटिस जारी करते स्पष्टीकरण मांगा है। ग्राम पंचायत जलालपुर के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता करने का ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया गया था। मुख्य विकास अधिकारी ने लाभार्थियो के शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी को जांच करने का आदेश दिया था। जांच में पात्र लाभार्थियो का आवास अपात्रोंको देने कि शिकायत सही मिली। जिसमें राजू पुत्र मोहन का आवास राजू यादव पुत्र पखण्डू यादव एवं संजय पुत्र राम करन का आवास संजय यादव पुत्र कैलाश यादव एवं गिरजा पुत्र शिवधनी के स्थान पर गिरजा विश्वकर्मा सूरज पुत्र बल्ली का प्रधानमंत्री आवास सूरज शर्मा पुत्र मारकण्डे शर्मा को दे दिया गया था।