फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरिक्षण में मिली खामियां, बीईओ लालगंज व हलिया से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने गुरुवार को हलिया और लालगंज विकास खंड के परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लालगंज ब्लॉक के चेरूईराम गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र निजामुददीन शाह उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर लापता मिले जबकि प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चतुर्वेदी बिना किसी प्रार्थनापत्र के अवकाश पर पाए गए। शौचालय में गंदगी मिली। इसको गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र हलिया पर गंदगी देख बीएसए ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान पुस्तकें बिखरी हुई मिलीं। प्राथमिक विद्यालय पिपरा को पुस्तके नहीं दी गई थीं। केंद्र पर अवकाश और डिस्पैच रजिस्टर नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान लेखाकार और कंप्यूटर आपरेटर लापता मिले, जिनका मानदेय रोकने का निर्देश बीएसए ने दिया। खामियों के लिए खंड शिक्षा अधिकारी हलिया से स्पष्टीकरण मांगा। ब्लॉक संसाधन केंद्र लालगंज में निरीक्षण के दौरान सहायक लेखाकार विनोद यादव अनुपस्थित मिले। कार्यालय में अवकाश पंजिका और डिस्पैच रजिस्टर नहीं बना था। कार्यालय में कागजातों के रखरखाव और गंदगी पर नाराजगी जताते हुए लेखाकार का एक दिन का मानदेय रोकते हुए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौधा में अनुदेशक प्रशांत सिंह बिना सूचना के लापता मिले। एमडीएम रसोई गैस चूल्हे पर नहीं बन रहा था। बच्चों को यूनिफार्म का वितरण नहीं किया गया था। बीएसए ने प्रधानाध्यापक करुणाशंकर से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा। प्राथमिक विद्यालय बरौंधा में अध्यापकों का विवरण दर्ज नहीं था। पुस्तकों का वितरण नही कराया गया था। खामियों को देखते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक जयप्रकाश और सहायक अध्यापक सुशील द्विवेदी से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैड़ी कठारी में गैस के चूल्हे पर भोजन नहीं बनने और कक्षा में गंदगी मिलने पर प्रधानाध्यापक त्रिवेेणी लाल से स्पष्टीकरण मांगा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बस्तरा राजा लालगंज में छात्र संख्या कम होने पर कड़ी नाराजगी जताई। प्रधानाध्यापक को कड़ी चेतावनी दी। प्राथमिक विद्यालय बस्तरा राजा लालगंज में शिक्षामित्र गीता सिंह के अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें