मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 जुलाई को होने वाली रैली की तैयारियों में जिला प्रशासन लगा हुआ है। रैली में आने वाले लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए 43 टैंकर लगाए जाएंगे। अधिशासी अभियंता जल निगम एके सिंह ने बताया कि नगर पालिका के टैंकरों के लिए नगर पालिका के संजय कुमार जायसवाल और पंचायती विभाग के टैंकरों के लिए आरसी मौर्य को नोडल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के 15, चुनार के दो, अहरौरा के चार, कछवां के दो और जिला पंचायतीराज विभाग के 20 सहित कुल 43 टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका मिर्जापुर के टैंकर 14 जुलाई की शाम तक चंदईपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे।