फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वा एक्सप्रेस के पेंटीकार के वेंडर व स्थानीय वेंडरों के बीच जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। इलाहाबाद में मांडा के पास ओएचई तार टूटने से बुधवार की रात मिर्जापुर में रुकी पूर्वा एक्सप्रेस के पेंटीकार के और रेेलवे स्टेशन पर मौजूद वेंडरों के बीच प्लेटफार्म पर यात्रियों को पानी बेचने को लेकर मारपीट हो गई। इससे प्लेटफार्म पर हंगाम मच गया। यात्री इधर उधर भागने लगे। शोरगुल होने पर पहुंची जीआरपी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घटना से नाराज पूर्वा एक्सप्रेस के वेंडरों ने हंगामा मचाते हुए प्लेटफार्म पर प्रदर्शन किया। कहा कि इसकी शिकायत वह इलाहाबाद में करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे इलाहाबाद के मेजा मांडा के बीच में ओईची तार टूटने से अप लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। इसके चलते पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, बह्मपुत्रा मेल, गुवाहाटी कुर्ला, ताप्तीगंगा, समेत अन्य नानस्टाप ट्रेने विंध्याचल, विरोही, अकोढ़ी, गैपूरा, जिगना, ऊचडीह आदि रेलवे स्टेशनों पर खड़ी गई। वहीं पटना से नई दिल्ली जा रही 12381 पूर्वा एक्सप्रेस मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई। रात करीब 11 बजे ट्रेन के पेंट्रीकार में काम करने वाले लाइसेंसी वेंडर सुनील कुमार निवासी औरंगाबाद गया बिहार व कालिका साव निवासी गया बिहार प्लेटफार्म पर उतरकर यात्रियों को पानी की बोतल बेचने लगे। यह देख प्लेटफार्म पर मौजूद अवैध वेंडरों ने नाराजगी जताई। उन्होंने दोनों वेंडरों को गाड़ी में पानी बेचने को कहा। ऐसा नहीं करने पर उनकी पिटाई शुरू कर दी। इससे प्लेटफार्म पर अफरा तफरी मच गई। घटना से नाराज पूर्वा एक्स्प्रेस के पेंटीकार के वेंडरों ने प्लेटफार्म पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। जानकारी होने पर पहुंची जीआरपी ने मामला शांत कराया। रात करीब 12 बजे आवागमन चालू होने पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें